IHE 2026: दूसरे दिन हॉस्पिटैलिटी नवाचार, ज्ञान सत्र और पाक-कला उत्कृष्टता रही आकर्षण का केंद्र

हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव 5.0, पेस्ट्री क्वीन इंडिया, स्पिरिट्ज़ बार क्राफ्ट चैलेंज और उत्तर प्रदेश का ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ पवेलियन बने मुख्य आकर्षण

ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर | 06 अगस्त 2026: इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के 9वें संस्करण के दूसरे दिन भी उत्साह अपने चरम पर रहा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होटल उद्योग, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट, प्रोक्योरमेंट, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिज़ाइन, फूड सर्विस तथा हॉस्पिटैलिटी से जुड़े हजारों पेशेवरों ने भाग लेकर प्रदर्शनी को जीवंत बना दिया। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित यह आयोजन आज केवल एक व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नवाचार, ज्ञान-विनिमय, नेटवर्किंग और व्यावसायिक अवसरों का प्रमुख मंच बन चुका है। उद्घाटन दिवस की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी कॉन्फ्रेंस, प्रतियोगिताओं, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और बिज़नेस सोर्सिंग गतिविधियों ने IHE को भारत के सबसे व्यापक हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका सोर्सिंग प्लेटफॉर्म के रूप में और अधिक सशक्त बनाया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) ने कहा, आज हॉस्पिटैलिटी उद्योग का भविष्य केवल आधारभूत संरचना और निवेश से नहीं, बल्कि नवाचार, सहयोग और निरंतर सीखने की संस्कृति से तय हो रहा है। IHE ऐसा मंच बन चुका है जहाँ होटल उद्योग, प्रोक्योरमेंट विशेषज्ञ, शेफ, डिज़ाइनर, तकनीकी समाधान प्रदाता और उद्योग से जुड़े सभी हितधारक एक साथ आकर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, नई साझेदारियाँ विकसित करते हैं और ऐसे समाधान खोजते हैं जो आने वाले समय में हॉस्पिटैलिटी उद्योग की दिशा निर्धारित करेंगे।”

हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव 5.0 के दौरान विशेषज्ञ पैनल चर्चा में उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने आधुनिक हाउसकीपिंग, परिचालन उत्कृष्टता एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण प्रोफेशनल हाउसकीपर्स एसोसिएशन (PHA) द्वारा YUVA के सहयोग से आयोजित हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव 5.0 रहा। PHA भारत की अग्रणी पेशेवर संस्थाओं में से एक है, जो होटल, स्वास्थ्य सेवा, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य हॉस्पिटैलिटी प्रतिष्ठानों में हाउसकीपिंग पेशेवरों के कौशल विकास, परिचालन उत्कृष्टता, स्वच्छता मानकों, सतत विकास और पेशेवर पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कॉन्क्लेव के दौरान विशेषज्ञों ने पैनल डिस्कशन के माध्यम से हाउसकीपिंग क्षेत्र की बदलती चुनौतियों एवं अवसरों पर विचार साझा किए, जबकि इंटरएक्टिव टीम-बिल्डिंग सेशन ने प्रतिभागियों को नेतृत्व, समन्वय और टीमवर्क की व्यवहारिक समझ प्रदान की। कार्यक्रम का समापन अवार्ड्स फेलिसिटेशन समारोह के साथ हुआ, जिसमें हाउसकीपिंग एवं फैसिलिटी मैनेजमेंट क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनिल मल्होत्रा, प्रेसिडेंट, HOTREMAI ने कहा, हर उत्कृष्ट अतिथि अनुभव के पीछे एक मजबूत और दक्ष संचालन प्रणाली होती है, जिसमें हाउसकीपिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। IHE जैसे मंच पेशेवरों को एक-दूसरे से सीखने, वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और ऐसी नई तकनीकों एवं प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जो कार्यक्षमता, गुणवत्ता और स्थायित्व को नई ऊँचाइयों तक ले जाती हैं। हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव इस महत्वपूर्ण पेशे के बढ़ते महत्व और भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग में उसके अमूल्य योगदान का सशक्त उदाहरण है।”

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC)’ पवेलियन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद।

दूसरे दिन प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC)’ पवेलियन रहा, जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से विकसित किया गया है। यह पवेलियन उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत और विविध व्यंजनों का जीवंत परिचय प्रस्तुत कर रहा है। यहाँ आगंतुकों को कन्नौज के गट्टे, कुशीनगर का लाल खोरमा, फिरोजाबाद की दालमोठ, आगरा का पेठा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक स्वादों का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। यह पहल न केवल उत्तर प्रदेश की विशिष्ट खाद्य संस्कृति और पाक परंपराओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है, बल्कि स्थानीय खाद्य उद्यमों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों तथा फूड टूरिज्म को भी नई पहचान और व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करा रही है। होटल, रेस्तरां और फूड सर्विस उद्योग से जुड़े खरीदारों एवं पेशेवरों ने इस पवेलियन में विशेष रुचि दिखाई।

‘पेस्ट्री क्वीन इंडिया 2026’ के पाँचवें संस्करण में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करता प्रतिभागी।

इसी उत्साह के बीच पेस्ट्री क्वीन इंडिया 2026′ के पाँचवें संस्करण ने युवा पेस्ट्री शेफ्स की रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और कलात्मक प्रस्तुति का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कौशल का परिचय देते हुए विश्वस्तरीय पेस्ट्री एवं डेज़र्ट तैयार किए, जिन्हें विशेषज्ञ निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

बेवरेज सेक्टर में नवाचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन स्पिरिट्ज़ बार क्राफ्ट चैलेंज (रूकीज़)’ में देखने को मिला। प्रतियोगिता में युवा मिक्सोलॉजिस्ट्स ने अपने कौशल, प्रस्तुति और आधुनिक पेय अवधारणाओं के माध्यम से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता ने भारतीय मिक्सोलॉजी उद्योग में उभरती नई प्रतिभाओं और बदलते उपभोक्ता रुझानों की झलक प्रस्तुत की।

खानपान प्रेमियों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों के लिए दिन का एक अन्य आकर्षण रहा मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना द्वारा आयोजित विशेष कुलिनरी मास्टरक्लास। उन्होंने आधुनिक पाक-कला, वैश्विक फ्लेवर, रचनात्मक प्रस्तुति और व्यावसायिक दृष्टिकोण से सफल मेन्यू तैयार करने के गुर साझा किए। इस इंटरैक्टिव सत्र में बड़ी संख्या में शेफ, होटल व्यवसायी, और पाक-कला के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नवाचार को नई दिशा देते हुए स्ट्रीट फूड डेज़र्ट विद इनोवेटिव पैकेजिंग’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड फ्लेवर को आधुनिक डेज़र्ट में रूपांतरित करते हुए आकर्षक, टिकाऊ और बाज़ारोन्मुख पैकेजिंग अवधारणाओं के साथ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता ने यह प्रदर्शित किया कि किस प्रकार पारंपरिक भारतीय स्वादों को नवाचार और आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से वैश्विक बाज़ार के अनुरूप विकसित किया जा सकता है।

मास्टरशेफ शिप्रा खन्ना कुलिनरी मास्टरक्लास के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक पाक-कला की बारीकियों से अवगत कराती हुईं।

इस अवसर पर निर्मल खंडेलवाल, चेयरमैन, FCML Distributors Ltd. ने कहा, आज हॉस्पिटैलिटी उद्योग में केवल उत्कृष्ट सेवाएँ ही नहीं, बल्कि आकर्षक डिज़ाइन, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी स्पेस अब ऐसे समग्र समाधानों की अपेक्षा करते हैं, जो सौंदर्य, कार्यक्षमता और गुणवत्ता का संतुलन प्रस्तुत करें। IHE एक ऐसा प्रभावशाली मंच बन चुका है, जहाँ पेशेवरों को केवल उत्पाद नहीं, बल्कि भविष्य की हॉस्पिटैलिटी आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होते हैं।”

प्रदर्शनी के दूसरे दिन पूरे परिसर में व्यावसायिक गतिविधियाँ पूरे उत्साह के साथ जारी रहीं। होटल समूहों, रेस्तरां संचालकों, रिसॉर्ट्स, कैफ़े, कैटरिंग कंपनियों, आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स, प्रोक्योरमेंट विशेषज्ञों तथा देश-विदेश से आए खरीदारों ने प्रदर्शकों के साथ सार्थक व्यावसायिक संवाद स्थापित किए। प्रदर्शनी में कमर्शियल किचन, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी समाधान, फूड सर्विस उपकरण, होटल सप्लाई, स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, इंटीरियर, हाउसकीपिंग, वेलनेस, सुरक्षा प्रणाली तथा आतिथ्य अवसंरचना से जुड़े नवीनतम उत्पादों एवं सेवाओं ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

फोटो: (बाएं से दाएं) रजत तनेजा, एडिटर एवं पब्लिशर, हैमर; निर्मल खंडेलवाल, चेयरमैन, एफसीएमएल डिस्ट्रीब्यूटर्स लिमिटेड; डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML); तथा अनिल मल्होत्रा, प्रेसिडेंट, HOTREMAI।
IHE 2026 के 9वें संस्करण के दूसरे दिन भी उत्साह अपने चरम पर

आगामी दो दिनों में भी IHE 2026 में अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएँ और उद्योग-केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनमें मास्टर बेकर्स चैलेंज इंडिया, IIID द्वारा हॉस्पिटैलिटी डिज़ाइन सिम्पोज़ियम 2026, मधु मंडपम्, PPFI बी2बी मीट्स, AGROPURE’S Culinary League – Battle of Besan, प्रतिष्ठित शेफ्स द्वारा विशेष कुलिनरी मास्टरक्लास, होस्टेड बायर मीटिंग्स, उत्पाद लॉन्च, लीडरशिप फोरम्स तथा विभिन्न तकनीकी एवं ज्ञानवर्धक सत्र शामिल हैं। ये सभी आयोजन उद्योग जगत को नवाचार, सहयोग, कौशल विकास और व्यवसाय विस्तार के नए अवसर प्रदान करेंगे।

चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) केवल उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के हॉस्पिटैलिटी, फूड सर्विस और होरेका उद्योग की सामूहिक प्रगति का सशक्त मंच बन चुका है। यह आयोजन उद्योग जगत के विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाकर विचारों के आदान-प्रदान, नई साझेदारियों, आधुनिक तकनीकों और उभरते व्यावसायिक अवसरों के माध्यम से भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

08 अगस्त 2026 तक चलने वाला IHE 2026 देश-विदेश के 1,000 से अधिक अग्रणी ब्रांड्स और 25,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों को एक ही मंच पर जोड़ते हुए भारत को वैश्विक हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका उद्योग के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक गुजरते दिन के साथ यह प्रदर्शनी अपने प्रभाव, सहभागिता और व्यावसायिक संभावनाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही है।

Your IHE Directory has been sent to your email.

If you don’t see it in your inbox within a few minutes, please check your spam or promotions folder.

We look forward to seeing you at the IHEXPO!

Receive the latest news

Download the IHE Directory

Enter your email to get the IHE Directory instantly.

Your Food & Beverages IHE 2025 Brochure has been sent to your email.

If you don’t see it in your inbox within a few minutes, please check your spam or promotions folder.

We look forward to seeing you at the IHEXPO!

OR

Download the Brochure

Enter your email to get the IHE 2026 brochure instantly.