इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के 9वें संस्करण का इंडिया एक्सपो मार्ट में भव्य शुभारंभ

भारत के अग्रणी हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका सोर्सिंग प्लेटफॉर्म पर उद्योग जगत के दिग्गज, आतिथ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ, खरीदार और वैश्विक ब्रांड एक छत के नीचे हुए एकत्रित

ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर | 05 अगस्त 2026: भारत के प्रमुख बी2बी हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका सोर्सिंग प्रदर्शनी इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के 9वें संस्करण का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में भव्य शुभारंभ हुआ। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय प्रदर्शनी ने देश के सबसे बड़े वार्षिक हॉस्पिटैलिटी, होरेका एवं फूड सर्विस उद्योग संगम का स्वरूप ग्रहण कर लिया, जहाँ भारत एवं विदेशों से आए होटल मालिकों, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स, शेफ, आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनर्स, कंसल्टेंट्स, निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं एवं सॉल्यूशन पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन रिबन कटिंग समारोह के साथ हुआ, जिसमें डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML); डॉ. नीरज खन्ना, चेयरमैन, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH); अमरजीत सिंह आहूजा, प्रेसिडेंट, पर्चेजिंग प्रोफेशनल फोरम इंडिया (PPFI); शालिनी कुमार, एडिटर, स्पिरिट्ज़; अनिल मल्होत्रा, प्रेसिडेंट, HOTREMAI; बरुण गुप्ता, सीओओ, इंडेवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स; नीरज धवन, फाउंडर एवं चेयरमैन, IWIA; हेमंत सूद, चेयरमैन, IIID; तथा सुदीप सरकार, ईडी एवं सीईओ, IEML सहित हॉस्पिटैलिटी जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 का औपचारिक उद्घाटन रिबन कटिंग समारोह के साथ। इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, IEML; डॉ. नीरज खन्ना, चेयरमैन, EPCH; अमरजीत सिंह आहूजा, प्रेसिडेंट, PPFI; बरुण गुप्ता, सीओओ, इंडेवा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स; नीरज धवन, फाउंडर एवं चेयरमैन, IWIA; बुई ट्रुंग थुओंग, ट्रेड काउंसलर, वियतनाम दूतावास; तथा सुदीप सरकार, ईडी एवं सीईओ, IEML उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) ने कहा, आईएचई आज केवल एक प्रदर्शनी नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग का वार्षिक संगम बन चुका है। उद्योग जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसी के अनुरूप IHE ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ नवाचार निवेश से जुड़ता है, सोर्सिंग नए अवसरों में बदलती है और रणनीतिक साझेदारियाँ हॉस्पिटैलिटी उद्योग का भविष्य तय करती हैं। हमें एक बार फिर पूरे उद्योग का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।”

प्रदर्शनी के पहले दिन प्रदर्शनी हॉलों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहाँ हजारों आगंतुकों ने हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल सप्लाईज़, कमर्शियल किचन, फूड सर्विस उपकरण, बेकरी सॉल्यूशंस, स्मार्ट हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी, इंटीरियर्स, वेलनेस, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी सिस्टम्स, लाइटिंग, फर्निशिंग तथा हॉस्पिटैलिटी डिज़ाइन से जुड़े नवीनतम उत्पादों एवं समाधानों का अवलोकन किया।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने कहा, भारत का हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र देश की शिल्पकला, रचनात्मकता और उत्कृष्ट सेवा भावना का सशक्त प्रतिबिंब है। IHE जैसे मंच न केवल घरेलू व्यापार को नई गति देते हैं, बल्कि भारतीय निर्माताओं एवं हस्तशिल्पियों को गुणवत्ता, डिज़ाइन और नवाचार की तलाश कर रहे हॉस्पिटैलिटी खरीदारों से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।”

प्रदर्शनी परिसर पूरे दिन व्यावसायिक चर्चाओं, नेटवर्किंग और नवीन उत्पादों की खोज का केंद्र बना रहा, जिसने एक बार फिर IHE को भारत के सबसे व्यापक हॉस्पिटैलिटी सोर्सिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया।

(बाएं से दाएं) हरि दादू, दादू सेरामिक ग्रुप; राजीव सचदेवा, जनरल सेक्रेटरी, ARCHII; डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन, IEML; श्री कलरा, ईसी सदस्य, HOTREMAI; अमरजीत सिंह आहूजा, प्रेसिडेंट, PPFI; तथा शालिनी कुमार, एडिटर, स्पिरिट्ज़ मैगज़ीन।

पर्चेजिंग प्रोफेशनल फोरम इंडिया (PPFI) के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह आहूजा ने रणनीतिक खरीद (Strategic Sourcing) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, आज प्रोक्योरमेंट केवल खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, सतत विकास और भरोसेमंद साझेदारियों के माध्यम से दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने का माध्यम बन चुका है। IHE ऐसा प्रभावी मंच है, जहाँ प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स सीधे समाधान प्रदाताओं से जुड़कर नई तकनीकों को समझते हैं और हॉस्पिटैलिटी सप्लाई चेन को सशक्त बनाने वाली साझेदारियाँ विकसित करते हैं।”

इस वर्ष प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC)’ पवेलियन रहा, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से विकसित किया गया है। यह पवेलियन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक एवं प्रामाणिक व्यंजनों को प्रदर्शित करता है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को बढ़ावा देना, फूड टूरिज्म को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य उद्यमों को हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका उद्योग से जोड़कर नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी के पहले दिन कई आकर्षक बी2बी सत्रों एवं प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 5वें संस्करण ‘पेस्ट्री क्वीन इंडिया 2026′ का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसने पेस्ट्री कला में उत्कृष्टता का उत्सव मनाया। वहीं शेफ गौतम चौधरी द्वारा आयोजित विशेष कुलिनरी मास्टरक्लास ने शेफ, पाक-कला विशेषज्ञों और हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों को नई तकनीकों एवं रचनात्मक पाक-कौशल से परिचित कराया।

इस अवसर पर सुदीप सरकार, ईडी एवं सीईओ, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) ने कहा, हॉस्पिटैलिटी का भविष्य उन संस्थानों का है, जो उत्कृष्ट अतिथि अनुभव और परिचालन दक्षता के बीच संतुलन स्थापित कर सकें। IHE उद्योग जगत के नेताओं को ऐसे विचार, तकनीक और समाधान उपलब्ध कराता है, जो होटलों को नवाचार अपनाने, संचालन को अधिक प्रभावी बनाने तथा अतिथियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं।”

आगामी तीन दिनों में भी IHE 2026 में ज्ञानवर्धक सत्रों, प्रतियोगिताओं, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और नेटवर्किंग गतिविधियों की रोमांचक श्रृंखला जारी रहेगी। प्रमुख आकर्षणों में IIID द्वारा आयोजित हॉस्पिटैलिटी डिज़ाइन सिम्पोज़ियम 2026, PHA एवं YUVA द्वारा हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव 5.0, मधु मंडपम्, PPFI बी2बी मीट्स, मास्टर बेकर्स चैलेंज इंडिया, AGROPURE’S Culinary League – Battle of Besan, देश के प्रतिष्ठित शेफ्स द्वारा आयोजित विशेष कुलिनरी मास्टरक्लास, होस्टेड बायर मीटिंग्स, लीडरशिप फोरम्स तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ अनेक ज्ञानवर्धक सत्र शामिल हैं। ये सभी गतिविधियाँ हॉस्पिटैलिटी उद्योग में नवाचार, सहयोग, व्यवसाय विस्तार और सार्थक साझेदारियों को नई दिशा देंगी। इस वर्ष पहली बार आयोजित मधु मंडपम्’ भी विशेष आकर्षण का केंद्र है, जो तेजी से विकसित हो रहे अल्कोहलिक बेवरेज (Alcobev) उद्योग के लिए एक समर्पित बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी शुरुआत कर रहा है।

08 अगस्त 2026 तक चलने वाले IHE 2026 में 10,000+ वर्गमीटर प्रदर्शनी क्षेत्र में 1,000+ प्रदर्शक ब्रांड अपनी नवीनतम तकनीकों एवं समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा 25,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के आने की संभावना है। एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण हॉस्पिटैलिटी उद्योग को जोड़ते हुए IHE 2026 भारत को वैश्विक हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका हब के रूप में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

The exhibition was formally declared open with a Ribbon Cutting Ceremony led by Dr. Rakesh Kumar, Chairman, India Exposition Mart Ltd. (IEML); Dr. Neeraj Khanna, Chairman, Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH); Amarjit Singh Ahuja, President, Purchasing Professional Forum India (PPFI); Shalini Kumar, Editor, Spiritz; Anil Malhotra, President, HOTREMAI; Barun Gupta, COO, Indeva Hotels & Resorts; Neeraj Dhawan, Founder & Chairman, IWIA; Hemant Sood, Chairman, IIID; Sudeep Sarcar, ED & CEO, IEML, along with several eminent personalities and distinguished members of the hospitality fraternity.

Speaking on the occasion, Dr. Rakesh Kumar, Chairman, India Exposition Mart Ltd. (IEML), said, “IHE has grown into far more than an exhibition—it is the annual meeting point of India’s hospitality ecosystem. As the industry continues its remarkable growth trajectory, IHE provides the ideal platform where innovation meets investment, sourcing meets opportunity, and partnerships shape the future of hospitality. We are delighted to welcome the industry once again to India Expo Centre & Mart.”

The exhibition halls witnessed a vibrant opening day as thousands of visitors explored cutting-edge products and solutions across hospitality infrastructure, hotel supplies, commercial kitchens, foodservice equipment, bakery solutions, smart hospitality technologies, interiors, wellness, housekeeping, security systems, lighting, furnishings and hospitality design.

Dr. Neeraj Khanna, Chairman, Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH), remarked, “India’s hospitality sector reflects the country’s craftsmanship, creativity and service excellence. Platforms like IHE not only strengthen domestic business but also create valuable opportunities for Indian manufacturers and artisans to connect with hospitality buyers seeking quality, design and innovation.”

The expo floor resonated with business conversations, networking opportunities and product discoveries, reaffirming IHE’s position as India’s most comprehensive hospitality sourcing platform.

Highlighting the importance of strategic sourcing, Amarjit Singh Ahuja, President, Purchasing Professional Forum India (PPFI), said, “Procurement today is about creating long-term value through innovation, sustainability and trusted partnerships. IHE has become an indispensable platform where procurement professionals can engage directly with solution providers, discover emerging technologies and build relationships that strengthen the hospitality supply chain.

IHE 2026 में आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC)’ पवेलियन।

This time, one of the most innovative pavilions, One District One Cuisine (ODOC), supported by the Government of Uttar Pradesh, showcases authentic regional delicacies from districts across the state. The initiative promotes Uttar Pradesh’s rich culinary heritage, boosts food tourism, and creates business opportunities for local food enterprises by connecting them with the hospitality and HORECA industry.

The opening day was marked by a series of engaging B2B sessions and competitions. The 5th Edition of Pastry Queen India 2026 was inaugurated amidst great excitement, celebrating excellence in pastry artistry. Visitors also witnessed an inspiring Culinary Masterclass by Chef Gautam Chaudhry, drawing enthusiastic participation from chefs, culinary professionals and hospitality enthusiasts.

Sharing his perspective on operational excellence, Sudeep Sarcar, ED & CEO, IEML, stated, “The future of hospitality belongs to businesses that can seamlessly blend guest experience with operational efficiency. IHE provides hospitality leaders with access to ideas, technologies and partners that enable hotels to innovate, optimise operations and deliver exceptional value to guests.”

The excitement continues over the next three days with an action-packed line-up of conferences, competitions, culinary showcases and networking initiatives. Highlights include the Hospitality Design Symposium 2026 by IIID, Housekeepers Conclave 5.0 by PHA & YUVA, Madhu Mandapam, PPFI B2B Meets, Master Bakers Challenge India, AGROPURE’S Culinary League – Battle of Besan, additional culinary masterclasses by renowned chefs, hosted buyer meetings, leadership forums and several knowledge-driven sessions designed to foster innovation, collaboration and business growth across the hospitality ecosystem. Also making its debut at this edition, Madhu Mandapam is another highlight at IHE 2026 as a dedicated platform celebrating the rapidly evolving alcobev industry.

Running until 08 August 2026, IHE 2026 is expected to welcome 25,000+ business visitors and features 1,000+ exhibiting brands across 10,000+ sqm, making it India’s largest destination for hospitality sourcing, networking and business development. As the industry gathers under one roof, the exhibition continues to reinforce India’s growing stature as a one-stop hospitality and HORECA hub.

Your IHE Directory has been sent to your email.

If you don’t see it in your inbox within a few minutes, please check your spam or promotions folder.

We look forward to seeing you at the IHEXPO!

Receive the latest news

Download the IHE Directory

Enter your email to get the IHE Directory instantly.

Your Food & Beverages IHE 2025 Brochure has been sent to your email.

If you don’t see it in your inbox within a few minutes, please check your spam or promotions folder.

We look forward to seeing you at the IHEXPO!

OR

Download the Brochure

Enter your email to get the IHE 2026 brochure instantly.